Sultanpur
गुजरात नगरमहापालिका चुनावों में सुल्तानपुर का भी झंडा फहरा
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर ने गुजरात में हो रहे चुनाव में भी अपना झंडा फहरा दिया है। इससे सुल्तानपुर जिले वासियों में खुशी की लहर है। गोमती मित्र मंडल ने इसकी सराहना की है।
गुजरात में हो रहे नगरमहापालिका चुनावों के घोषित परिणामों में गोमती मित्र मंडल युवा के वरिष्ठ सदस्य ,,लंभुआ तहसील के रानीपुर ग्राम सभा निवासी बबलू सिंह की धर्मपत्नी निराला सिंह ने सूरत नगरमहापालिका के वार्ड २७ से विजयश्री हासिल करके जनपद का नाम रोशन किया है।उनकी इस विजय पे क्षेत्र के लोगों के साथ ही गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,रतन कसौंधन,रमेश माहेश्वरी,दिनकर सिंह,दाऊजी,रामेंद्र सिंह राणा,अजय वर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की है।।