सुभासपा में सुलतानपुर मॉडल पूरे प्रदेश में लागू!

प्रयोग के तौर पर पहला मंडलीय महारैली अमेठी के जगदीशपुर को चुना गया

बारा-बंजारा समाज की आयोजित महारैली में एक लाख भीड़ आने का अनुमान

सुलतानपुर जिलाध्यक्ष/मंडल प्रभारी विनीत सिंह के नेतृत्व में हो रही महारैली

सुलतानपुर(विनोद पाठक)। सुभासपा सुलतानपुर मॉडल पूरे प्रदेश भर में लागू कर दिया है। इस फार्मूले का प्रयोग के तौर पर पार्टी पहला मंडल स्तरीय बारा-बंजारा समाज की महारैली के लिए स्थान गांधी खानदान के अति करीबी जिले में शुमार अमेठी के जगदीशपुर को चुना है। यही से 29 जून को बहुत विशाल रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर हुंकार भरेंगे। जिसकी मुकम्मल तैयारी करने में बारा-बंजारा समाज के अयोध्या मंडल प्रभारी विनीत सिंह अपनी पूरी टीम के लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि करीब एक लाख की भीड़ सभा स्थल पर पहुंचेगी।
बताते चलें कि बारा-बंजारा समाज को सुहेलदेव से जोड़ने का ताना-बाना पार्टी के तेज-तर्रार जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने बना। पर्दे के पीछे से आक्सीजन देने का कार्य बारा-बंजारा समाज के चर्चित चिकित्सक ने दी। इस घुमन्तु समाज को जोड़ने की शुरुआत सुलतानपुर से हुई। करीब छह माह तक इनके बीच जनचौपाल लगाई गई। कठिन परिश्रम कर बारा-बंजारा समाज मे जागरूकता के साथ विश्वास पैदा किया गया। तब एक ठोस रणनीति के तहत जिला स्तरीय महारैली की योजना बनी। तिथि का निर्धारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के कैबिनेट ओम प्रकाश राजभर-प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने छह मार्च नियत की थी। जिसमे बहुत बड़ी संख्या में जनपद सुलतानपुर में किसी एक जाति-बिरादरी की जनता महारैली में शामिल हुई थी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बारा-बंजारा समाज के हक-हुक़ूक़ की लड़ाई के लिए हुंकार भरी थी। जिसकी आवाज देश-प्रदेश तक पहुंची थी। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने जिलाध्यक्ष विनीत सिंह की खूब पीठ थपथपाई थी। जिलाध्यक्ष को उनकी काबिलियत पर “बारा” की संज्ञा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी थी। साथ मे मंच से ही अदृश्य की भूमिका में रहे चिकित्सक का भी पार्टी के मुखिया पिता-पुत्र ने खूब गुणगान किया था। बारा-बंजारा का कार्यक्रम एकदम सफल रहा। अब एक बार फिर सुभासपा हाई-कमान ने जिलाध्यक्ष की “अग्नि परीक्षा” लेने जा रहा है,जिसमे जिलाध्यक्ष की क्षमता का आकलन पार्टी करेगी। बारा-बंजारा समाज की 29 जून को गांधी खानदान के अति करीबी जिले में शुमार अमेठी के जगदीशपुर महुआ बोझ में होने जा रही मंडलीय महारैली की पूरी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के साथ उनकी पूरी टीम पर छोड़ दी है। जिलाध्यक्ष पूरी टीम के साथ अयोध्या मंडल के सभी जिलों में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कम से कम एक लाख तक की भीड़ रैली में हो सकती है। सारी तैयारी मुक़म्म की जा रही है। पर्दे के पीछे डॉक्टर साहब लगे हुए हैं। पूरी मॉनिटरिंग चिकित्सक जिलाध्यक्ष के साथ कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने का।

सुभासपा की गीता राणा बनी बारा-बंजारा प्रकोष्ठ की पहली प्रदेश अध्यक्ष

पूरे प्रदेश में सुलतानपुर मॉडल लागू होने से पहले बारा-बंजारा समाज को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। जो राजनैतिक पार्टियों को आईना दिखाने के लिए काफी है। आजादी के बाद घुमन्तु समाज की राजनैतिक भागेदारी न के बराबर रही। अब इस समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का बीड़ा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उठाया है। मंडलीय महारैली के पहले बारा-बंजारा समाज का प्रकोष्ठ का गठन कर पहला प्रदेश अध्यक्ष सुभासपा ने दिया है। शुक्रवार को बकायदे इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने की। जनपद सुलतानपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह राणा की पत्नी श्रीमती गीता राणा को बारा-बंजारा प्रकोष्ठ का पहला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्रीमती गीता राणा के मनोनयन से बारा-बंजारा समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से बधाई दी जा रही है। घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष विनीत सिंह,जिला प्रमुख महासचिव संतोष राणा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।