Gorakhpur

प्रेम में पागल पत्नी ने ननदोई व उसके साथियों संग मिलकर की थी युवक की हत्या

पत्नी व उसका प्रेमी ननदोई गिरफ्तार, प्रेमी के दोस्त की पुलिस कर रही तलाश

गोरखपुर। गीडा इलाके के मल्हीपुर निवासी रामानन्द विश्वकर्मा की हत्या उसकी पत्नी सितांजली ने अपने प्रेमी बृजमोहन व मित्र अभिषेक के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार सितांजली का प्रेम सम्बन्ध अपने ननद के देवर बृजमोहन से था। इसलिए उसने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी सितांजली व उसके प्रेमी ननदोई खजनी के रामपुर पांडेय निवासी बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, साड़ी, एक डायरी, महिला का प्रेमी संग एक फोटो व प्रेग्नेंसी किट बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी बृजमोहन के बचपन के दोस्त अभिषेक की तलास कर रही है।

पुलिस लाइंस में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि 7 मार्च की सुबह गीडा के मल्हीपुर में पोखरे के किनारे एक युवक की लाश मिली। जिसकी पहचान रामानन्द विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और शव को पीएम हेतु भेजा। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। साथ ही घटना स्थल पर कोई संघर्ष का निशान नही था। तब पुलिस को लगा कि उसकी कही और हत्या कि गयी है। चुकी मृतक एक दिन पूर्व ही दुबई से घर आया था तो पुलिस को लगा कि उसके यहां आने की ज्यादा लोगो को जानकारी नही होगी। लिहाजा पुलिस का शक घर के अंदर या करीबियों पर केंद्रित हुआ। पुलिस ने मृतक के घर की तलाशी ली तो वंहा पत्नी के कमरे से एक डायरी मिली। जिसमे पत्नी ने पति से सम्बन्ध खराब होने की बात लिखी थी। डायरी में एक फोटो मिला जिसमे पत्नी सितांजली के साथ कोई अन्य युवक साथ था। पुलिस का शक गहरा हुआ। साथ ही पत्नी के पास से प्रेग्नेंसी किट भी मिली। पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया।

लखनऊ से ही हत्या के लिए लगे थे पीछे

पुलिस के अनुसार रामानन्द की शादी सितांजली से दिसम्बर 2020 में हुई। फरवरी 2021 में रामानन्द दुबई चला गया। पति पत्नी के बीच सम्बन्ध ठीक नही थे। इस बीच उसका प्रेम सम्बन्ध अपने ननद के देवर बृजमोहन से हो गया। दोनो एक साथ रहना चाहते थे। दो माह पहले ही पति को रास्ते से हटाने का प्लान पत्नी व उसके प्रेमी ने बना लिया। प्रेमी ने अपने बचपन के दोस्त को भी प्लान में शामिल किया। जब 6 तारीख कि भोर में रामानन्द दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट आया । इधर प्रेमी बृजमोहन व अभिषेक भी लखनऊ पहुच गए। जिस बस में मृतक गोरखपुर आने को सवार हुआ उसी बस में दोनो भी बैठ गए। दोनो रास्ते भर उसकी हत्या के मौके के तलाश में रहे लेकिन सफल नही हुए। 6 की सुबह मृतक घर पंहुचा। पत्नी बार बार उसे घर से बाहर कछ खाने के समान के बहाने बाहर भेजती रही ताकि उसका प्रेमी उसकी हत्या कर सके लेकिन सफलता नही मिली।

पत्नी ने खिलाया अल्प्राजोलम

6 की रात में पत्नी ने पति को खाने में अल्परजोलाम कई गोली मिलाकर खिला ढ़ी। साथ ही पति ने बियर भी पी। जिससे वह गहरी नींद में सो गया। रात 1 बजे प्रेमी बृजमोहन अपने साथी अभिषेक संग छत के रास्ते घर मे दाखिल हुआ। पत्नी ने पति का पैर पकड़ा, अभिषेक ने सींना और बृजमोहन ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। उसके बाद शव को तीनों छत पर ले गए। छत से साड़ी के सहारे शव नीचे ले गए और गांव के बाहर पोखरे पर फेंक दिया। पुलिस को 7 की सुबह पोखरे में डूबकर मरने की सूचना मिली। घटना स्थल के निरीक्षण में डूबना नही आया और पुलिस अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के छत से एक टूटा मोबाइल भी मिला था।जो जांच में मददगार बना। अल्प्राजोलम की गोली पत्नी को प्रेमी ने लाकर दिया था। मृतक दो साल से दुबई में कारपेंटर का काम करता था। वही पत्नी का प्रेमी बीटेक किया है और दिली में रहता है। हत्या के बाद प्रेमी और उसका साथी कानपुर तक साथ गए। वंहा से प्रेमी बृजमोहन दिल्ली चला गया और उसका दोस्त मध्यप्रदेश चला गया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!