
गोरखपुर(विनय तिवारी)। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में आज हनुमान मंदिर बेतियाहाता में सखी सहेली ग्रुप द्वारा आयोजित भजन कीर्तन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सखी सहेली कोर ग्रुप के संस्थापक सौम्या दीक्षित ने कहा माता की असीम कृपा सृष्टि के समस्त प्राणियों जन -जन व हम सब सखी सहेलियों पर बनी रहे व सर्वस्व समाज पर माँ जगदम्बे की कृपा बनी रहे।वही माता के भजन कीर्तन में शामिल रही संध्या पांडे, दया रानी मिश्रा, जय श्री दुबे, मीरा पांडे, सुनीता सिंह, संगीता दुबे, संध्या तिवारी, गीता गिरी, मंजू त्रिपाठी, नीलू सिंह, भारती त्रिपाठी, मधु श्रीवास्तव ,अनुपमा पांडे, नीलम त्रिपाठी, रजनी पांडे, अलका पांडे ,जया मिश्रा, श्वेता मिश्रा, संगीता मद्धेशिया, नैनिका जायसवाल सहित कमेटी की सभी सखी सहेलियां उपस्थित रही।