
सेमरी बाजार, सुलतानपुर(संवाददाता)।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई दरपीपुर में शनिवार की सुबह एक महिला की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राम निहोर अपनी पत्नी मंगरा (60) के साथ टीनशेड युक्त मकान में रहते थे। मकान के पीछे मवेशियों के लिए उन्होंने चारा काटने की मशीन लगवाई है। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे मंगरा चारा मशीन के पास झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच टीनशेड के नीचे निष्प्रयोज्य जर्जर पुरानी दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। मिट्टी के मलबे में महिला को दबी देखकर लोगों ने हल्ला गुहार मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मंगरा को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। मृतका के चार बेटे हैं जो विवाहित हैं। वह अपने पति के साथ अकेले रहती थी। परिवार कोई विधिक कार्यवाही नहीं करना चाहता है पुलिस को अपनी सूचना दिया गया है