Uncategorised
मुंबई,उपशिक्षणाधिकारी प्रकाश चन्हाटे की सेवा पूर्ति समारोह आज

उपशिक्षणाधिकारी प्रकाश चन्हाटे की सेवा पूर्ति समारोह आज
रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय
मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के कर्तव्यनिष्ठ ,ईमानदार एवं लोकप्रिय उपशिक्षणाधिकारी प्रकाश चन्हाटे की सेवा पूर्ति समारोह का आयोजन आज 29 जनवरी की शाम 6 बजे से 9 बजे तक ना म जोशी मार्ग महानगर पालिका शाला, डिलाइट रोड में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति अध्यक्ष श्रीमती अंजली नाईक करेंगी। प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सहआयुक्त, शिक्षण एस एस शिंदे, शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, प्रमुख कामगार अधिकारी सहदेव मोहिते, उपशिक्षणाधिकारी राजू अमिर तड़वी ,वरिष्ठ पर्यवेक्षक रामेश्वर लोहे, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ,पूर्व नगरसेवक सुनील मोरे तथा कामगार नेता ऋषिकेश घोसालकर उपस्थित रहेंगे।