Uncategorised
मुंबई : भांडुप के लोगों के लिए प्रकाश बने जयप्रकाश सिंह

संवाददाता : एसपी पांडेय
मुंबई : भांडुप में जनसेवा में जयप्रकाश सिंह का कोई सानी नहीं है।भांडुप के बेदाग नि:स्वार्थी परिवार में जन्में संपूर्ण मुंबई में तेज तर्रार नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले लोकनायक जैसे व्यक्तित्व के धनी जयप्रकाश कई दशकों से सेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों की वजह से सभी के दिलो पर राज करते हैं।लोग कहते हैं जो कोई भी किसी भी काम से उनके पास गया है वह खाली हाथ नहीं लौटा है। सिंह साहब के खून में ही समाजसेवा है।कोरोना महामारी में जब से लाकडाऊन शुरू हुआ तभी से लोगों की सेवा में वे हर किसी की हर प्रकार से मदद कर रहे हैं।शायद इसीलिए आज उनकी तत्परता के सभी कायल हैं।वे सदैव तत्पर रहकर हजारों नागरिको की मदद करने वाले जनसेवक सिंह साहब जो कि भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष भी हैं।उनकी संपूर्ण मुंबई में एक राजनेता के साथ समाज सेवा के लिए भी प्रशंसा हो रही है।इसी कड़ी में उनकी सेवा को आदर देने के लिए ‘एक हाथ वात्सल्य’की संस्थापिका श्रीमती दिक्षा दिनेश भोजने ने सार्वजनिक रूप से उनके जनहित के कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।