मुम्बई,मुख्याध्यापक धैर्यशंकर सिंह का सम्मान समारोह संपन्न

मुख्याध्यापक धैर्यशंकर सिंह का सम्मान समारोह संपन्न
रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित जोगेश्वरी गुफा मनपा हिंदी शाला के मुख्याध्यापक धैर्यशंकर आर सिंह की सेवा संपूर्ण थी सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार की शाम को भायंदर पूर्व के सरस्वती नगर स्थित लोकमान्य तिलक हाल में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रतन कुमार पांडे ने की इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में नगरसेवक मदन सिंह ,नगरसेवक सचिन म्हात्रे ,अमर सिंह, सुरेश दुबे ,श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, डॉ महेंद्र तथा प्रमुख वक्ताओं के रूप में शिक्षा निरीक्षक सूर्य लाल यादव, कामता प्रसाद चौहान, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, अवधेश सिंह ,सुनील सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा ,योगेंद्र नाथ सिंह ,शिवपूजन पांडे ,प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक शरद सिंह ने किया । उपस्थित लोगों में पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार गुलाब पांडे ,पत्रकार जटाशंकर सिंह, माता प्रसाद यादव ,राजेश सिंह, धर्मराज यादव, संतोष सिंह ,आरपी सिंह ,रामराज पाल, नागेंद्र सिंह, विनय सिंह, विवेकानंद राय, अरविंद सिंह, जमुना यादव, राहुल तिवारी आदि का समावेश रहा।