मोनू हत्या कांड : पिता ने गांव के 2 लोगो पर लगाया हत्या का आरोप

 

शाहाबाद, हरदोई ( अनुराग गुप्ता ) । आठ दिन पूर्व ग्राम फतेहपुर गयनन्द में मोनू द्वारा फाँसी लगाकर हत्या किये जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मोनू के पिता ने गांव के ही संतोष सिंह और कृष्ण पाल सिंह पर अपने पुत्र की हत्या करके फाँसी पर लटकाये जाने का आरोप लगाया है पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में नरेश पाल सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र विनीत सिंह उर्फ मोनू 05 जून की रात में अपने बग्गर में सोया हुआ था। उसका गांव के संतोष सिंह और कृष्ण पाल सिंह के घर जाना था। इन्ही दोनों व्यक्तियों ने मोनू की हत्या करके उसका शव फाँसी पर लटका दिया। पिता नरेश पाल का कहना है कि जिस गमछे से मोनू का शव बंधा पाया गया। वह गमछा भी संतोष सिंह का ही है। पिता नरेश पाल सिंह का यह भी आरोप है। की मोनू के मोबाइल में आखिरी कॉल भी संतोष सिंह का ही है।उसके बाद कोई भी कॉल मोनू के मोबाइल पर नही आई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि संतोष सिंह से 2 दिन पूर्व मोनू का झगड़ा भी हुआ था। उसी के परिणाम स्वरूप संतोष सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के प्रयाश से शव को फाँसी पर लटका दिया। मृतक के पिता ने पिता ने रेपोर्ट लिखाने का काफी प्रयाश किया। परंतु वह सफल नही हो सका।अंततः उसने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की है।