Bahraich

शीशम की अवैध कटान करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

बहराइच (लोक नाथ त्रिवेदी)। वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग, बहराइच में वनों के अवैध कटान एवं वन्य जीवों के अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित अभियान के दौरान वन क्षेत्र मोतीपुर में 11 जून 2020 लगभग प्रातः 07ः30 बजे गश्त के दौरान बाघ संरक्षित क्षेत्र बीट संख्या 29 में अवैध रूप से प्रवेश कर एक शीशम के वृक्ष का अवैध कटान करते हुए पाये जाने पर गश्ती दल द्वारा अभियुक्त सुरेश पुत्र नरेश मौर्य, निवासी ग्राम पेटरहा, थाना मोतीपुर, बहराइच को मौके से गिरफ्तार किया गया।
यह जानकारी देते हुए वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश के पास से 01 अदद आरा व 08 अदद शीशम गोल प्रकाष्ठ की बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध वन अपराध संख्या 07/2020-21 अन्तर्गत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 यथा संशोधित की धारा 27, 29, 31 व 51 एवं भारतीय वन अधिनियम की धारा 26, 41 व 42 अन्तर्गत अभियोग दर्ज कर 11 जून 2020 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि गश्ती दल में वन रक्षक ठाकुर प्रसाद, वन्य जीव रक्षक परशुराम त्रिपाठी व वाचर मुरली वन कर्मी सम्मिलित थे।
वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि कतर्नियाघाट प्रभाग अन्तर्गत वनों के अवैध कटान एवं वन्य जीवों के अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण तथा जंगल से सटे हुए क्षेत्रों में मानव वन्य जीव संघर्ष जैसी घटनाओं को न्यून से न्यूनतम किये जाने के उद्देश्य से सभी वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि पूरी सतर्कता बनाये रखते हुए निरन्तरता के साथ गश्ती अभियान को जारी रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!