Gorakhpur

संत रविदास के विचार सदैव प्रासंगिक – दिग्विजय किशोर शाही

गोरखपुर जनपद अंतर्गत गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट ग्राम सभा में स्थित अम्बेडकर पार्क पर सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर मण्डल के प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिग्विजय किशोर शाही ने कहा की संत रविदास एक चमत्कारिक सन्यासी थे। उन्होंने समाज के लोगो को एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास किया। उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। समाज में अभी भी ऐसे संतो की आवश्यकता है जिनके आदर्शो पर चलकर भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सकता है। समाज के लोगो को महाराणा प्रताप के स्वाभिमान एवं डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का अनुसरण करना चाहिए। गोरखपुर जिले के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की संत रवीदास हमेशा ही समाज में हमेशा ही एकता बनाने का कार्य करते थे और जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी विश्वकर्मा ने बताया की संत रविदास के द्वारा दिखाए गये मार्ग पर चल कर हम लोगो के द्वारा समाज में सामजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम के संबोधन के बाद सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे सैकड़ो लोगो द्वारा सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया था। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विन्ध्याचल आजाद ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरखपुर मंडल प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही,कुशीनगर जनपद के जिला उपाध्यक्ष,गोरखपुर जनपद के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विन्ध्याचल आजाद ,सदर तहसील अध्यक्ष गोरखपुर धर्मेन्द्र कुमार, सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल,सदर तहसील महामंत्री अमित कुमार मोदनवाल,सदर तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी,अजय जायसवाल,जीतेन्द्र मद्धेशिया,लालू प्रसाद,राजेंद्र सिंह,भटहट पुलिस चौकी की टीम एवं अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!