Uncategorized

स्वामी विवेकानंद की जयंती विश्व युवा दिवस संगोष्ठी का पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने किया उद्घाटन,

संजीव जायसवाल की रिपोर्ट….

भटहट /गोरखपुर :- विश्व युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा संगोष्ठी का एक आयोजन भटहट बाजार में किया गया जिसके विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री संतराज यादव की उपस्थिति में मुख्य अतिथि पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
शुभारंभ किया। एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रसंत थे जिन्होंने पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान दिलाई पूरे विश्व के लोग भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखने लगे भारत के ऐसे महान सपूत के पद चिन्हों पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिकों को प्रयास करना चाहिए। संगोष्ठी उपरांत नागरिकता संशोधन अधिनियम की प्रति को भटहट बाजार के प्रबुद्ध मुस्लिम जनो को वितरित करते हुए कहा कि आप लोग अपने समाज के बीच जाकर के इस बिल की सही व्याख्या करें असामाजिक तत्व जो देश की एकता अखंडता शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं उनके मुंह पर करारा जवाब दें यह देश आपका है आप लोगों की नागरिकता कहीं खतरे में नहीं है इस बिल से हिंदुस्तान में निवास करने वाला प्रत्येक मुस्लिम नागरिक कहीं प्रभावित नहीं होगा यह बिल किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि यह नागरिकता देने का बिल है किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष जितन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रमेश कनौजिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री शहंशाह आलम, असलम सिद्दीकी, इंद्रजीत सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह नित्यानंद पांडे सुरेश निषाद प्रदीप यादव ग्राम प्रधान उदय भान सिंह पप्पू सिंह संजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!