प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेश चलाने जा रही है सत्याग्रह आंदोलन

सुल्तानपुर: कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस पार्टी सेवा सत्याग्रह की शुरुआत करने जा रही है प्रदेश के हर जिले में अजय कुमार लल्लू की महा रसोई चालू कर कांग्रेश 25 लाख लोगों को खाना परोसने की कवायद की है !
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह पार्टी शुरू करने जा रही है इस महाअभियान की थीम सेवा की होगी विजय, हम सब लल्लू अजय, कांग्रेस का सिपाही,मजदूर का भाई,आदि नारे के साथ प्रदेश के कांग्रेसजनों 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करेंगे ! उन्होंने बताया कि 20 मई से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदेश सरकार ने कारावास में रखा है, उनका केवल इतना दोष है कि वह देश के निर्माता गरीब मजदूर भाई बहनों की मदद करना चाहते थे ! जिसके लिए गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया, लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती ! सेवा व सत्य की निश्चित ही जीत होगी ! श्री सिंह ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता गरीब मजदूर की सेवा कर रहा है इसलिए हम सब अजय लल्लू हैं ! जेल की सलाखें व फर्जी मुकदमे हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे ! श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया है ! बड़ी संख्या में लोगों की प्रदेश के बाहर मदद की गई ! प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह से प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगवाए जाएंगे ! सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई जाएगी ! इस मौके पर वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर, राम नाथ तिवारी, विजयपाल, विनोद राणा, आशिक हुसैन रिजवी, कंचन सिंह,नफीसा खातून, नफीस फारुकी, पवन मिश्रा नन्हे, तेज बहादुर पाठक, बलराम तिवारी आदि मौजूद रहे!