मैगलगंज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका

एस.पी.तिवारी
मैगलगंज-खीरी।भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार दोपहर को मैगलगंज चौराहे पर लद्धाख एवं गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की।इसके बाद चीन का पुतला जलाकर सरकार से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर लोगों को चीनी सामान का बहिष्कार करने एवं स्वदेशी को प्रोत्साहन देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा मंडल,महामंत्री राममोहन गुप्ता ,मंडल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुज शुक्ला भाजयुमो,मंडल महामंत्री रविशंकर अवस्थी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष अनुज शुक्ला ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया व स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की सलाह दी। और बताया कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना का कृत्य निंदनीय है,हमारे देश के वीर जवानों द्वारा उन्हें कड़ा जवाब दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा,भाजपा मंडल महामंत्री राममोहन गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुज शुक्ला, भाजपा मिडिया प्रभारी अंकित तिवारी,भाजयुमो मंडल महामंत्री रविशंकर अवस्थी, प्रशांत तिवारी,आशुतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता,युवा मोर्चा मंत्री पवन सिंह,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राधे गुप्ता,विवेक मिश्रा विक्की,शंकर बंधु,मुकेश सक्सेना,हरिओम बागी,अखिलेश श्रीवास्तव,एकांश तिवारी,उत्तम राठौर,सनी कटियार,शिवम गुप्ता,सुमित गुप्ता,मनीष गुप्ता,अरुण कुमार,हिमांशु,शैलेश गुप्ता,रमित यादव, रमितकुमार,शोभित ,मुकेश त्रिवेदी,रवी त्रिवेदी,आशीष गुप्ता एवं अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ता इस मोके पर मौजूद रहे।



