शतायु हो अखिलेश,बने पुनः सीएम : सरिता यादव

 

एस.पी.तिवारी

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वे जन्मदिन के अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा स्थित बरगवां गांव में में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरिता यादव ने अपने आवास पर परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सरिता यादव सहित सभी ने अखिलेश के शतायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और वह पुनः मुख्यमंत्री बने ऐसी कामना किया।इस अवसर पर सरिता यादव ने बच्चों में फलों का भी वितरण किया।