संडीला, हरदोई ( अनुराग गुप्ता ) । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे मास्क वितरण अभियान के तहत बुधवार को सण्डीला नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में सण्डीला नगर के वार्ड नंबर 1 हरिजन सराय में मास्क वितरण अभियान किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, जिला मंत्री रवि चौधरी, नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना, नगर महामंत्री अमर गुप्ता, रजत गुप्ता, नमन श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।