सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

ककोर/औरैया।गुरुकुल एजूकेशन सेंटर विद्यालय ककोर में सक्षम संस्था तथा सवर्ण समाज सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी श्री आवेश कुमार मुख्य अतिथि रहे।अवगत हो कि सक्षम संस्था तथा सवर्ण समाज सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण का अभियान दो वर्ष से निरन्तर चल रहा है।जिसमें वृक्ष लगाने के साथ ही वृक्ष के संरक्षण की जिम्मेदारी भी संस्था के सदस्य लेते हैं।
इस अवसर पर सक्षम जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी,युवा प्रमुख रोहित कुमार,मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी,महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सम्पूर्णा त्रिपाठी,सवर्ण समाज सेवा संस्थान युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार,कोर कमेटी सदस्य मनू पांडेय,त्रिलोकी अवस्थी,कन्हैया,अनूप त्रिपाठी व विद्यालय प्रबन्धक नितिन दुबे आदि उपस्थित रहे।