सुल्तानपुर : राजस्व विभाग टीम की मौजूदगी में चली लाठियां, एक घायल गंभीर

चांदा/सुल्तानपुर(केशव तिवारी)।  कोतवाली चांदा,अंतर्गत बनभोकार गांव में हक़बरारी के लिए गये राजस्व टीम की मौजूदगी में एक पक्छ ने दूसरे पर जम कर बरसाई लाठी।घायल की हालत गंभीर जिलाअस्पताल में भर्ती किया गया है। लेखपाल रामआशीष और राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में एक पक्छ आमादा फौजदारी होगया। दूसरे पक्छ पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया।
बुधिराम यादव और रामकरन यादव के बीच भूमि विवाद था।न्यायालय के आदेश पर हकबरारी के लिए राजस्व टीम ने पैमाइश किया।इसी बीच रामकरन यादव का गुट दूसरे गुट बुधिराम यादव पर लाठी डंडो से प्राणघातक हमला कर दिया। बुदिराम के सिर पर गंभीर चोट आई है। हालात गंभीर देखते हुए उसे जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि बुधिराम यादव की हालात गंभीर थी जिसे देखते हुये तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।