जंघई में मिले 4 कोरोना संक्रमित मरीज स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

संवाददाता : आलोक उपाध्याय
जंघई। प्रयागराज शहर में बुधवार को एक साथ 9 करोना संक्रमित मरीज मिलने से पूरे शहर में हड़कंप सी मच गई है, बता दें कि अभी कल ही 4 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिले थे जिसके बाद आज फिर 9 पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनके नाम दुर्गा देवी, मो. शबुद्दी, मो. यासिन, अजय, शंभूनाथ, अशोक, आशीष, नितिन व कृष्ण कुमार हैं। इन सभी में एक प्रतापगढ़ का व 8 प्रयागराज के रहने वाले हैं।
प्रयागराज में मिले 8 मरीजों में से 4 लोग प्रयागराज जनपद के प्रतापपुर विकास खण्ड के पतवां जंघई ग्राम सभा के है , कुछ दिन पहले ही मुंबई से गाँव आए थे। शंभूनाथ, अशोक, आशीष, नितिन. इसमें शंभू नाथ के पत्नी की मृत्यु भी कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई में हो चुकी है। उसी का दाह संस्कार करने के बाद यह सभी गांव आए थे। जिसके बाद इन्हें प्रयागराज में ही रोक लिया गया था। इनके साथ आए छ: और लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ले जाया गया।