Sultanpur

भीषण गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई

पूर्व विधायक अनूप संडा के कैंप से शुरू हुआ प्रदर्शन

 

पूर्व विधायक अनूप संडा के कैंप से शुरू हुआ प्रदर्शन

सुलतानपुर(ब्यूरो)। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और बदहाल विद्युत व्यवस्था से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। समाजसेवी एवं पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में उनके कैंप कार्यालय से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियों का काफिला बस अड्डे होते हुए चौक, डाकखाना चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा सौंपा गया। व्यंग्यात्मक लहजे से सपाइयों के हाथ मे तख्ती पर लिखा स्लोगन भी था। “गर्मी सहने की आदत डालो”।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गर्मी चरम पर है,लेकिन गांव-शहर हर जगह बिजली की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। न तो पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और न ही शिकायतों पर कोई कार्रवाई। इस जनविरोध को देखते हुए अनूप संडा ने भी विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कहा कि जनता की सहनशीलता की परीक्षा अब ज्यादा दिनों तक नहीं ली जा सकती।पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव,जिला महासचिव सलाहुद्दीन,जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा,डॉ उदय नाथ यादव, शिवम पांडेय, अधिवक्ता अशोक सिंह बिसेन,प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, वरिष्ठ नेता मकसूद आलम,प्रदेश सचिव राजेश यादव,जिला पंचायत सदस्य ज्ञान यादव, जमीर हाशमी,व्यापार सभा के पल्लव खेतान,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुईद अहमद, छात्र सभा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, जमीरुद्दीन हासमी, त्रियुगी यादव, विनोद गौतम, बाजीगर वर्मा, रबीन्द्र तिवारी, रिजवानगनी खां, जयन्त यादव, अनिल यादव, देवता दीन निषाद, मन्सूर अहमद कोलई प्रधान, देवनरायन मिश्रा, आलोक मिश्रा, हेमन्त, विकास सिंह, वेद तिवारी, रोहित सिंह रघुवंशी, नितिन मिश्रा, अकुंर द्विवेदी, शरद मिश्रा, शिव तिवारी, धनन्जय सिंह, नफीस अहमद, नफीसा बेगम, डा० सुनील अग्रहरी, सुमित त्रिपाठी, अंकित यादव, डा० कप्तान दूबे, ओपी वर्मा, इन्द्रप्रसाद यादव, टीटू यादव, आशीष कोरी, मो० युनुस जकी प्रधान आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!