Sultanpur

बहुत अर्से बाद पुराने “रौ” में दिखी सपा!, धरने के बहाने सरकार को की गई घेरने की कोशिश

कार्यक्रम में कई धुव्रों का हुआ एक साथ मिलन

एकजुटता में दिखी कार्यक्रम की सफलता

सपाइयों की एकता ने लगाया चार-चांद

सुलतानपुर(विनोद पाठक)। काफी अर्से बाद जिले में सपा अपने पुराने रौ में दिखी। संघर्ष और जज्बे के साथ। चेहरे पर गुस्सा और अपने नेता के लिए कुछ भी कर गुजरने की ललक के साथ झलक भी। तरीका जोरदार रहा। उत्साह और उमंग के साथ। ज्ञापन सौंपना तो एक बहाना था। मुख्य उद्देश्य तो प्रदेश सरकार को घेरने की थी, जो सफल रहा। सम्पन्न हुए धरने में सपा की अनेकता में एकता भी दिखी। यही एकजुटता सपा के कार्यक्रम में चारचांद लगाया। धरने की खाशियत यह रही कि कई धुव्रों के हुए मिलन की भी खूब चर्चा हो रही है।
बताते चलें कि सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर हुए हमले के विरोध में सपा हाई कमान के निर्देश पर जिले में सपाइयों का जबरदस्त धरना प्रदर्शन हुआ, जो अपने आप मे बेमिशाल रहा। काफी अर्से बाद सपाई एक फड़ पर मजबूती के साथ एकजुट बड़ी संख्या में दिखे। नही तो कार्यक्रम औपचारिकता में ही निपट जाया करता था। पर, ऊपर की हिदायत रही कि पार्टी ने नियत तिथि पर जो कार्यक्रम निर्धारित किया है, इसमें जो भी पदाधिकरी दूरी बनाए,शिरकत न करे तो इसका इत्तला शीर्ष नेतृत्व को किया जाए। पर,इसकी नौबत नही आई। लगभग सारे के सारे पूर्व व वर्तमान विधायक धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सम्पन्न हुए कार्यक्रम का दृश्य इतना कामयाब रहा कि देखत बनत, बतावत नाय। हर कोई सपाई सांसद के ऊपर हुए हमले पर कार्यवाही की मांग कर रहा था। भीड़ अच्छी होने के कारण सपाइयों का आत्मबल भी बहुत मजबूत दिखा। कार्यकर्ताओं को जोश में लाने के लिए गगन भेदी नारे भी लगाए जा रहे थे,ऊपर से पार्टी का बड़ा झंडा के साथ मौजूद कार्यकर्ता माहौल को गरमाए रखा। इस दौरान जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल आए। प्रयास रहा कि धरना-प्रदर्शन जल्द खत्म कराया जाए। पर,सपाई अपने हिसाब से ही सारा कार्यक्रम किया। धरना भी दिया,प्रदर्शन भी किया। जोश में खरी खोटी भी सुनाई। सांसद पर हमला करने वालों के ऊपर शिकंजा कसा जाए,ज्ञापन भी सौंपा। फिलहाल सपा का यह धरना प्रदर्शन नेताजी के कार्यकाल को याद करा गया। ऐसे ही कार्यक्रम पूर्व में बड़ी मजबूती जे साथ सपा में हुए हैं और हुआ करते थे। सपा के इस एकजुटता में कई धुव्रों का मिलन भी हुआ। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। बहरहाल सम्पन्न हुए धरने प्रदर्शन में सांसद रामभुआल निषाद नही दिखे,इसकी भी चर्चा रही। पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने जोरदार ढंग से मीडिया के सामने पार्टी की बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!