दशा और दिशा बदलने के लिए एकता जरुरी: आरके सिन्हा

विधानभवन के सामने स्थित विश्वश्वरैया प्रेक्षागृह में शनिवार को अखिल भारतीय चित्रगुप्त महासभा का हुआ सम्मेलन

विनोद श्रीवास्तव

लखनऊ (निर्वाण टाइम्स)। विधानभवन के सामने स्थित विश्वश्वरैया प्रेक्षागृह में शनिवार को अखिल भारतीय चित्रगुप्त महासभा का सम्मेलन किया गया। जिसमें चित्रांश समाज के उभरते शोषण व उनके उत्थान के बारे चर्चा हुआ। इसके अलावा समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. सिन्हा तथा अध्यक्षता सुबोध कांत सहाय ने किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चित्रांश समागम एवं चिंतन बैठक का शुभारम्भ बिहार प्रांत की प्रख्यात भोजपुरी गायिका मनीषा श्रीवास्तव ने गणेश बंदना और चित्रगुप्त बंदना के साथ हुई। जिसमें सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. सिन्हा ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज को एकसूत्र में पिरोकर दशा और दिशा बदलने की तैयारी करनी होगी, जो समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। कहाकि देश की आजादी में कायस्थ वर्ग का अतुलनीय योगदान रहा है जिससे देश तो आजाद हो गया लेकिन इस समाज के उत्थान पर ग्रहण लगा रहा। ना तो किसी सरकार ने हमारे समाज पर ध्यान दिया और ना ही कोई विकास की रणनीति बनाई। सभी सरकारों ने सिर्फ ठगने और वोट लेने का कार्य किया। लेकिन अब यह कत्तई नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी एकता की ताकत नही दिखाएंगे, तब तक सभी सरकारें हमारे समाज को छलती रहेंगी। इसलिए आवश्यक आ पड़ी है कि उन्हे अपनी ताकत दिखाकर अपने समाज के विकास का रास्ता को देने की जरुरत है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने देश की आजादी से लेकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस बलिदान को भुलाया नही जा सकता। आगामी 3 दिसम्बर को उनकी जयन्ती को भब्य बनाते हुए कायस्थ समाज को अपनी एकता का एहसास कराकर लखनऊ में प्रदेश के सभी जिलों के साथी दम दिखाएं। उन्होंने उपस्थित सभी से अपिल किया कि सभी लोग प्रत्येक जनपदों से हजारों की संख्या में भाग लें। सम्मेलन को मुख्य रुप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. इन्द्रसेन लाल श्रीवास्तव, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमेश श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव, श्यामचंद श्रीवास्तव, पीपीएल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, कायस्था फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया।