झंगहा थानाक्षेत्र में चोरियों की बाढ़

झंगहा/गोरखपुर। झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौकी अंर्तगत चोरों ने दिन दहाड़े दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस बार चोरों ने दिनदहाड़े झंगहा थानाक्षेत्र को बनाया निशाना है।
एक सप्ताह के अंदर चोरों द्वारा मोतीराम अड्डा क्षेत्र में चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दिया गया है। इस बार चोरों द्वारा डॉक्टर के खाली पड़े मकान को निशाना बनाया गया। चोरों ने नगदी व जेवर सहित लगभग 500000 लाख रुपए की चोरी की है।
झंगहा थाना अंतर्गत मोतीराम अड्डा इमली चौराहा के रहने वाले डॉक्टर बृजेश सिंह के मकान में आज दिनदहाड़े 10:00 से 2:00 के बीच में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि दिन में डॉक्टर बृजेश सिंह अपने भौवापार क्लीनिक पर चले गए थे l उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और उनका लड़का गांव गया हुआ था। खाली मकान की जानकारी रख रहे चोरों द्वारा घर के पीछे के चैनल और दरवाजे को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया कि चोरों ने ₹105000 नगदी सहित 350000 के जेवरात चोर उठा ले गए।
गत एक सप्ताह के भीतर मोतीराम अड्डा क्षेत्र में चोरों ने चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले चोरों ने खोराबार थानाक्षेत्र के पाण्डेय टोला में लगभग 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चोरी की घटना की जानकारी झंगहा पुलिस को दे दी गई है।