Lakhimpur-khiri

स्थानांतरण आदेश का मखौल उड़ाते पूर्व स्थान पर जमे हैं वनरक्षक

वनरक्षक का तबादला के तीन माह के बाद भी अपनी नई पदस्थापना स्थान पर नही किया प्रभार ग्रहण!

 

लखीमपुर-खीरी(एस.पी.तिवारी/रवि पाण्डेय)यदि सरकार के तबादला आदेश के बाद भी कोई अधिकारी कोर्ट से स्टेट नहीं लिया है तब भी वह अपने पद पर जमा है इसका सीधा सा मतलब यही होता है कि उसने अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से सेटिंग गेटिंग कर ली है।इसी वजह से वह विभाग से रिलीव नहीं हो रहा है दूसरा यह होता है कि वह रिलीव तो हो गया लेकिन तबादला के बाद तय जगह पर उसने ज्वाइनिंग नहीं ली।
उत्तर प्रदेश के कई वन अधिकारी-कर्मचारी तबादला होने के बाद चले जाते हैं किन्तु कुछ कर्मचारी तबादला होने के बाद भी अपने स्थान पर अंगद की तरह जमे हुए हैं।
सूत्रों के मिली जानकारी अनुसार अधिकांश अधिकारियों ने शासन का आदेश नहीं माना और वे अपने स्थान पर पूर्व की तरह ही पदस्थ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक वनरक्षक सतीष चन्द मिश्रा का स्थानांतरण 22 दिसम्बर 2021 को वन रेंज धौरहरा से वन रेंज सम्पूर्णानगर में सम्बद्ध किया गया था।वनरक्षक का तबादला के तीन माह बाद भी अपनी नई पदस्थापना स्थान पर प्रभार ग्रहण नहीं किया है।
वनरक्षक सतीष चन्द मिश्रा पर गम्भीर शिकायतों के चलते वन रेंज धौरहरा से वन रेंज सम्पूर्णानगर में तबादला किया गया था किन्तु स्थानांतरण के तीन माह के बाद भी पूर्व स्थान पर जमे हुए हैं शासन के आदेशों का मखौल उड़ाते हुए संबधित स्थानांतरित वनरक्षक भार मुक्त नहीं हो रहे हैं जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि अफसरशाही का बोलबाला इतना ज्यादा है कि शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक वनरक्षक सतीष चन्द मिश्रा का ट्रांसफर हुए तीन माह के ऊपर हो गया है उन्हें भी भारमुक्त नहीं करना अधिकारियों की मनमर्जी का जीता जागता उदाहरण है।वन विभाग के बड़े अधिकारी भी मौन हैं।

 

क्या कहते है जिम्मेदार……

इस बाबत में जब वन रेंज धौरहरा रेंजर गजेन्द्र सिंह से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि वनरक्षक सतीश चन्द्र मिश्रा का तबादला को तीन माह हुए हैं किन्तु इनके स्थान पर जिस वनरक्षक को आना था वो अभी तैनात नही हुए है धौरहरा रेंज का क्षेत्रफल कितना विस्तृत है यह आप भी जानते हैं सतीश मिश्रा के पास तीन बीटो का प्रभार है उसके बाद दो लाख की नर्सरी की देखरेख की भी जिम्मेदारी की भूमिका निभा रहे हैं और बाउन्ड्रीवाल भी देखनी है काफी जिम्मेदारी का भार है। जब तक ये सारे पिछड़े काम पूरे नही होते और दूसरा वनरक्षक चार्ज नही लेता है तब तक सतीश मिश्रा वन रेंज धौरहरा में ही तैनात रहेंगे।
(रेंजर धौरहरा गजेन्द्र सिंह)

इस बाबत में जब धौरहरा वन रक्षक सतीश चन्द मिश्रा से उनके स्थानांतरण के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि मेरा तबादला दिसम्बर माह 2021 को वन रेंज धौरहरा से वन रेंज सम्पूर्णानगर हो गया था किन्तु वन रेंज धौरहरा में पेंडिंग काम होने के चलते मै अभी यही हूं।
(वनरक्षक सतीश चन्द्र मिश्रा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!