सांसद ने दिया जिला मुख्यालय को रेल का तोहफा, क्षेत्र का होगा विकास- गिरजेश जायसवाल

सिसवा बाजार-महराजगंज। केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री और सांसद पंकज चौधरी के प्रयास से जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ना जिले के विकास के लिए एक तोहफा होगा, इससे लोगों में खुशी का माहौल है, यह बातें सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा।

उन्होंने कहा केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री और सांसद पंकज चौधरी जिले के विकास के लिए हर समय प्रयासरत रहते हैं, ऐसे में जिला मुख्यालय को रेलवे से जोड़ना एक बड़ी उपलब्धि है, जिला मुख्यालय को रेल से जोड़ने से आने जाने वाले लोगों के साथ ही व्यापारियों को फायदा मिलेगा, इस के साथ ही रेल मार्ग में पड़ने वाले गांव जहां रेलवे स्टेशन बनेगा उस क्षेत्र का भी विकास होगा।
उन्होंने कहा जिला मुख्यालय को रेल से जोड़ने की जानकारी मिलते ही लोगों मे खुशी का माहौल है और जनता इनके कार्यों की सराहना कर रही है।