दो बाइकों की भिडंत मे एक युवक की मौत, एक घायल

महसी-बहराइच(सं.)। तहसील महसी के हरदी थाना अंतर्गत बहराइच-सीतापुर हाइवे पर भगवान पुर के निकट शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस ने घायल युवक को इलाज के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जनपद लखीमपुर खमरिया निवासी शुएब अपने साथी बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी 32 वर्षीय शहजाद के साथ बाइक से बहराइच जा रहा था। भगवानपुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक ने ठोकर मार दी। और फरार हो गया। घटना में दोनो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। 30 वर्षीय शुएब की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शुएब को मृत घोषित कर दिया। एसओ हरदी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक का इलाज हो रहा है। आरोपी बाइक चालक घटना के बाद मौके से फरार है।