दीपावली व छठ पूजा को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक आयोजित
निर्वाण टाइम्स
थानगाँव सीतापुर(संवाद)। दीपावली व छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को थाना थानगाँव परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष दयाशंकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिध शामिल हुए। लोगों से शांति पूर्वक दोनों पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्व के दौरान ग्रामीण छठ पूजा पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करे थाना प्रभारी ने सभी जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आस्था का महापर्व दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल की व्यवस्था की जाएगी बिना लाइसेंस का कोई दुकानदार पटाखा नहीं बेचे। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे द्वारा पटाखे छोड़ते समय अभिभावक विशेष सावधानियां बरतें। किसी भी तरह अशांति फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार में अशांति फैलाने वालों असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलते ही थाने को तत्काल सूचित करें ताकि उस पर ससमय कार्रवाई की जा सके। बैठक में एसआई उमराव एसआई राधेश्याम हे का० अम्बुज तिवारी हे० का० अतिबल सिंह रुपेश पवन प्रजापति ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी राजू मिश्रा मोहयदीन लल्लन खाँ रमेश प्रधान ओमकार सिंह विवेक शुक्ला मुकेश मिश्रा हिमांशु सोनी गोगे धर्मेश त्रिपाठी विनोद यादव इसके अलावा दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे नवागत थाना प्रभारी दयाशंकर ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।