उच्च स्थान पर बैठे “प्रकाश” पार्टी को करेंगे प्रकाशमान!
उपाध्यक्ष से बनाए गए जिला कोषाध्यक्ष, नवगठित कमेटी की अनुमोदित सूची में मिला प्रथम स्थान

सुलतानपुर(विनोद पाठक)। कांग्रेस पार्टी की नवगठित 76 सदस्यीय कमेटी में प्रबल भाग्यशाली अरुण त्रिपाठी को उच्च स्थान मिला है। यानि कि लक्ष्मी की जिम्मेदारी के रखरखाव का दायित्व इन्हें सौंपा गया। अब पार्टी में जिले के कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है,उसमें भी नम्बर एक के स्थान पर पार्टी हाई कमान ने अंकित किया है। गाँव मा एक कहावत है कि जब कोई व्यक्ति भाग्यवान होता है, तो खेत की जुताई ‘भूत’ करते हैं। यहां पर अरुण का मतलब वेद शास्त्र में “प्रकाश” है। अब यही प्रकाश जो उच्च स्थान पर बैठा है, जिले में पार्टी को प्रकाशमान करेगा?ऐसा कयास लगाया जा रहा है।फिलहाल पार्टी ने पिछली कमेटी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे साधन संपन्न अरुण त्रिपाठी के कद को अब बहुत बड़ा कर दिया है। गाँव देश मे कहते हैं कि भाग्य जब प्रबल हो तो राजनैतिक व्यक्ति ऊंचाइयों को छू लेता है। राजनीति में ग्रह-नक्षत्र का भी बड़ा महत्व है। जब सब सही रहता है, तो उच्च स्थान अपने आप मिलता है। वेद शास्त्र में कहा गया है कि यथा नाम-तथा गुणा।अर्थात जीवन के सफर में नाम का भी महत्व होता है। वेद शास्त्र के अनुसार अरुण नाम संस्कृत से लिया गया है। जिसका शाब्दिक अर्थ ‘प्रकाश’ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार अरुण सूर्य देव के सारथी हैं। अधिकांश ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जब राजनैतिक व्यक्ति का ‘सूर्य’ प्रबल रहता है तो अपनी जीवन यात्रा में उछाल जरूर मारता है। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के स्तर से भेजी गई नवगठित कमेटी का अनुमोदन दो जुलाई को प्रदेश हाई कमान ने किया है, 76 सदस्यीय कमेटी का। उसमें प्रथम स्थान पर अरुण त्रिपाठी का नाम दर्शाया गया है। पद भी बहुत ही अच्छा मिला लक्ष्मी का। यानि कि जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच जुलाई को शपथ लिए,सबके साथ। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी, बधाई कोषाध्यक्ष को भी बहुत मिली कि आप राजनीति में प्रबल भाग्यशाली हैं कि लक्ष्मी के साथ सबको प्रकाश भी देंगे।