सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह की पहल लाई रंग
जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर के हस्तक्षेप से किसानों का चार दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म

जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर के हस्तक्षेप से किसानों का चार दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म
अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने रात 10बजे जूस पिलाकर आमरण अनशन कराया खत्म
सुलतानपुर(ब्यूरो)। सुभासपा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह की पहल रंग लाई। चार दिन से लंभुआ मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे किसान यूनियन से शनिवार को सुभासपा जिला अध्यक्ष मिले। किसान नेताओं के दर्द को सुना और साझा किया। तत्काल अपने नेता एवं जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से पूरे प्रकरण से अवगत कराया।मामला को प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए तुरंत आमरण अनशन खत्म कराया जाए।जिस पर अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक धरना स्थल पर पहुंचे,किसान नेताओं को जूस पिलवाकर आमरण अनशन खत्म करवाया।
बताते चलें 26जुलाई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विनीत सिंह जनपद के लम्हुआ तहसील पहुंचे,जहां पर चार दिन से बिना अन्न और जल ग्रहण किए धरने पर बैठे किसान भाइयों के संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुने। जिलाध्य नेअपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर को किसान भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया।
तत्पश्चात् उसका नतीजा ये रहा कि मंत्री ने तत्काल उच्च अधिकारियों से बात करके किसान भाइयों के समस्याओं को पूर्णता समाप्त करने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर रात करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एस .सुधाकरन व अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह पहुंचे, जूस पिलाकर समाप्त कराया गया। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा है कि किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं। जिनके कारण ही सामाजिक उत्थान हो ,चाहे शारीरिक उत्थान ,या चाहे राष्ट्र का उत्थान हो,इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा है कि किसान के किसी भी प्रकरण को हमेशा मजबूती से लेना चाहिए। उसमें चाहे सरकारी तंत्र हो और चाहे जन प्रतिनिधित्व हो सब को हर वक्त किसान भाइयों के सहयोग में खड़ा होना चाहिए,
स्वयं के हित से बड़ा राष्ट्रहित है।