Sultanpur

सुभासपा की बिंग राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना में कमांडर बनने की लगी होड!

संपन्न हुई मासिक बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा

पार्टी ज्वाइन किए युवाओं का जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने किया स्वागत

शिथिल पदाधिकारियों को पुचकार के साथ लगी फटकार

सुलतानपुर(विनोद पाठक)। सुभासपा की बिंग राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना में कमांडर बनाने की मुहिम जिलाध्यक्ष ने क्या चलाई? कि नवयुवकों में पार्टी ज्वाइन करने की होड़ मच गई है। संपन्न हुई मासिक बैठक में करीब डेढ़ सौ युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। पार्टी से जुड़े हर कोई युवा कमांडर बनना चाह रहा है। अब ऐसे नवजवानों की परख के बाद जिला मुखिया विनीत सिंह जल्द ही जिम्मेदारी सौंपेंगे।
सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सपन्न हुई। पार्टी हाई कमान के निर्देश पर मासिक चौपाल का मुख्य मुद्दा राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का छाया रहा।जिसमें जिला से लेकर ब्लॉक के साथ न्याय पंचायत स्तर पर कमांडर नियुक्त करने का रहा।अभी तक राष्ट्रीय सुहेलदेव देना में जो पदाधिकारी बने हैं और संगठन के पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से सोमवार की हुई मासिक बैठक में करीब डेढ़ सौ नए युवाओं ने सुभासपा की बिंग राष्ट्रीय सुहेल देव सेना में शामिल हुए। जिनका गर्म जोशी के साथ मौजूद पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के साथ स्वागत किया। मासिक संपन्न हुई समीक्षा बैठक में शिथिल पदाधिकारियों को पुचकार के साथ फटकार भी लगाई गई। लगी पंचायत में फरमान सुनाया गया कि शीघ्र ही विधान सभा कार्यकारणी एवं ब्लाक कि सत्ताइस सदस्यो कि कार्यकारिणी का नामान्तरण जिला अध्यक्ष को मुहैया कराया जाए। समीक्षा बैठक मे कार्यशाला आयोजन की मांग उठी,ताकि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जा सके। जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा की मांग को जायज ठहराते हुए जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी रविकांत प्रजापति ने सहमति प्रदान किया। संगठन के व्यवहारिक पक्ष को भी रखा गया। अनुशासन और गोपनीयता के ककहरा का अध्ययन कराया गया। प्रदेश प्रवक्ता द्वेव ज्ञानेन्द्र सिंह,विवेक सांवन्त,जिला महाप्रमुख संतोष राणा , उमानाथ मिश्रा प्रदेश महासचिव, अनिल राजभर मंडल महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा के साथ जनपद की कार्यकारिणी के अधिक से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा ने किया। बारा समाज को और मजबूती करने का भरोसा दिया।

 

सुभासपा सुप्रीमो के निर्देश पर राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अबतक करीब छह कमांडर जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर बनाए जा चुके हैं। एक जिला कमांडर,पांच विधानसभा और छह ब्लॉक कमांडर अभी तक बनाए गए हैं। बाकी बनाने की कोशिश तेज कर दी गई है। पार्टी ज्वाइन कर युवाओं की परख के बाद इन में से ही और बनाए जा सकते हैं। जिन्हें पार्टी प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित करेगी। इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!