Sultanpur

सुखदेव मुनि आश्रम का होगा सुंदरीकरण,क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

सुलतानपुर(ब्यूरो)। जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। बल्दीराय तहसील के सुखबडेरी ग्राम पंचायत में स्थित सुखदेव मुनि आश्रम का अब सुंदरीकरण किया जाएगा। वर्षों पुराना यह मंदिर जर्जर अवस्था में था,लेकिन अब इसके कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है।यह आश्रम क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र रहा है। आश्रम के सुंदरीकरण की खबर से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी की लहर है। विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर शासन ने आश्रम के पर्यटन विकास के लिए ₹74.94 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।जिला योजना के तहत जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है और शासन ने कार्यदायी संस्था का चयन कर उसे जिम्मेदारी भी सौंप दी है। कार्य जल्द ही शुरू किए जाने की संभावना है।इस कार्य में क्षेत्र के भाजपा नेता दीलीप सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक समन्वय स्थापित कर इस परियोजना को आगे बढ़ाया।गांव के राममूरत चौरसिया, दिनेश शुक्ला, सुधाकर शुक्ला, राजकरण शुक्ला, क्षितिज, रमाकांत, ओमप्रकाश समेत कई ग्रामीणों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे न केवल धार्मिक आस्था को नया आयाम मिलेगा बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी एवं प्रभारी पर्यटन अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा कार्यदायी एजेंसी का चयन कर कार्य आवंटित कर दिया गया है, और एजेंसी की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!