भाजयुमो ने चीन निर्मित वस्तुओं को जलाकर जताया विरोध

पलिया के स्टेशन चौराहे पर भाजयुमो ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
पलियाकलां-खीरी। (धीरज गुप्ता/एस.पी.तिवारी)भारतीय जनता युवा मोर्चा पलिया नगर के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौकी चौराहे पर एकत्रित होकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीन निर्मित वस्तुओं को जलाकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा लखीमपुर खीरी के जिला महामंत्री और भाजयुमो जिला संयोजक विकास गुप्ता और भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शुक्ला अंशु के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर और चौकी चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति और चीन निर्मित वस्तुओं का पुतला फूंककर चीनी सेना के द्वारा किए गए निंदनीय कृत्य का विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला महामंत्री जिला संयोजक विकास गुप्ता ने बताया की पूरे जनपद के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर और सामाजिक लोगों से चीनी वस्तुओं का उपयोग न करने का संदेश फैलाकर लगातार चीनी सेना के द्वारा किए गए निंदनीय कृत्य का विरोध किया जा रहा है।हमारा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चीन और उसकी सेना को वह जिस भाषा में समझें और भाषा में जवाब देने के लिए हर समय तैयार है। इस अवसर पर भाजयुमो नगर महामंत्री शुभम मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष निखिल गुप्ता,नीरज प्रजापति,अनुपम राय, उत्तम राजपूत, राजकुमार श्रीवास्तव, वरुण मिश्रा,मनोज गुप्ता, अर्पित शुक्ला,देवेंद्र शर्मा,रवि कश्यप, अशोक श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, विशाल अग्रवाल,चंद्रभान सिंह अमर सिंह,शिवा श्रीवास्तव, सहित दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।