Sultanpur

अनवरत जारी है भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवाभाव

अब तक करीब 2 लाख 30 हजार मास्क, 6400 लीटर सेनेटाइजर,60 हजार साबुन और 25 हजार ग्लब्स का करवा चुके हैं उपलब्ध

सुल्तानपुर-जिला प्रशासन, गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को कोविड 19 से बचाव और रोकथाम के लिये खोल चुके हैं अपना पिटारा।सहयोगी राजेश पांडेय द्वारा आज जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध कराये गये मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्स।पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश ओझा,पूर्व मंत्री रामरतन यादव, महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह के पति राम कृपाल सिंह,भाजपा जिला मंत्री नरविंद सिंह, अध्यक्ष पराग दुग्ध संघ मंशाराम राम वर्मा ,सेमरी के रहने वाले व मण्डल अध्यक्ष भाजपा समेत कई लोगों को मदद के लिये उपलब्ध कराया गया मास्क सेनेटाइजर।दूसरे लॉकडाउन तक लोगों की मदद करने का संकल्प ले चुके हैं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।सुल्तानपुर में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने दूसरे लॉकडाउन तक लोगों की मदद का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिये उनकी बेटी पलक और सहयोगी राजेश पांडेय ने दिन रात एक कर दिया है। आज लॉकडाउन का 32वां दिन है, और अब तक लगातार उनके द्वारा जिला प्रशासन समेत,गरीबों और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम अनवरत जारी है। सहयोगी राजेश पांडेय के जरिये आज जयसिंहपुर क्षेत्र में ब्भाजपा के मंडल अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, संभ्रात लोगों समेत दर्जनों लोगों को मास्क सेनेटाइजर और जरूरतमंदों को ग्लब्स उपलब्ध कराया गया। राजेश के अनुसार आज पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश ओझा,पूर्व मंत्री रामरतन यादव, महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह के पति राम कृपाल सिंह,भाजपा जिला मंत्री नरविंद सिंह, अध्यक्ष पराग दुग्ध संघ मंशाराम राम वर्मा ,सेमरी के रहने वाले व मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र यादव,जयसिंहपुर के प्रधान गोपाल गुप्ता, भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण कुमार गुप्ता, पिंटू अग्रहरी, प्रधान गंगेव संतराम गुप्ता, बगिया गांव के प्रधान राम विशाल यादव, कोइलहा के विजय कुमार सिंह, बालीपुर के मनोरम वर्मा, मोइली हरीश चंद्र उपाध्याय, सैति पुरुषोत्तमपुर के हर्ष नारायण मिश्रा, पीढ़ी के अयोध्या प्रसाद सिंह, मलवा के अखिलेश मिश्रा,प्रधान सराय जेहली शिव शंकर सिंह, प्रधान हरिहरपुर योगेंद्र सिंह , पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह, चोरमा प्रधान श्रीराम गुप्ता, दरपीपुर के अशोक सिंह , राहुल सिंह सेक्टर अध्यक्ष भाजपा गोसैसिंहपुर, सेमरी मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, दीपक शर्मा खालिसपुर,रामजी गुप्ता गोसैसिंहपुर, कप्तान सिंह सेमापुर, अनिल कुमार सिंह पूर्व प्रधान अहिरौली,रामदयाल वर्मा प्रधान उमरी समेत दर्जनों लोगों 7000मास्क, 800 सेनेटाइजर और जरूरतमंदों को 100 ग्लब्स दिया गया।
प्रतिदिन की तरह आज राजेश पांडेय ने इसे गरीबों और जरूरतमंदों तक् पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा ये अभियान तभी सफल होगा जब हम इसे वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचा सकेंगे।
वही भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जिले में तीसरा कोरोना मरीज पाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि हम अगर अभी भी नही सुधरेंगे तो आने वाला समय बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग घरों से निकलना बिल्कुल बन्द करें। अगर निकलना बहुत जरूरी हो तो मास्क या गमछे से अच्छी तरह मुंह ढककर ही बाहर निकलें। स्वास्थ्य के लिये 102, 108 और अन्य सहायता के उत्तर प्रदेश सरकार की हेल्प लाइन 112 और जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन करके अवगत करायें। विनोद सिंह ने कहा कि कोविड 19 वैश्विक महामारी से बचाव का एक ही तरीका है कि लोग घरों में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुसीबत की इस घड़ी में वे और जिला प्रशासन आपका सहयोग करने के लिये कटिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!