Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का हुआ निधन, सरकार और भाजपा में शोक की लहर

✍️हिमान्शु श्रीवास्तव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। एम्स अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें बीते 13 मार्च को एम्स में लाया गया था। सीएम योगी के पिता की मौत की खबर से यूपी सरकार के मंत्रियों समेत पूरी प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लखनऊ स्थित सीएम आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हलचल कुछ बढ़ी है, लेकिन लॉकडाउन के चलते कहीं कोई भीड़ नहीं है। आपको बता दें कि सीएम योगी के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे। डॉक्टरों ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

दिल्ली एम्स में थे भर्ती

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर के निवासी थे। उन्हें बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स लाया गया था। यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया थैा, जहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

एयर एंबुलेंस से लाए गए थे दिल्ली

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या थी। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी की। लेकिन पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!