Sultanpur

कोरोना अपडेट सुल्तानपुर: जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 301 में से 194 मरीज हुए ठीक: एडीएमएफआर

 

आठ मरीजों की हुई मौत

सुल्तानपुर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम के लिए पूरा देश अनलॉकडाउन है। जिले मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2103 व्यक्तियो मे से 2102 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 01 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रो मे 124238 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र में 1762 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 1449 व 62 व्यक्ति निगरानी मे है। जनपद मे विभिन्न स्थलो पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम ) बनाये गये है, जिसमे चिकित्सीय/ शौचालय/बिस्तर सैनिटाइजर / साबुन/भोजन/ साफ-सफाई एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमे अब तक 2802 व्यक्तियो को आश्रय स्थल मे रखा गया था, जिसमे से 2802 व्यक्तियो को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हे मुक्त किया जा चुका है तथा 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया। सभी आये प्रवासी श्रमिको को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र मे होम क्वारंटीन किये गये सभी व्यक्ति निगरानी मे है। नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वार्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है।
मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद मे कुल 01 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमे आज तक सरकारी कुल 714364 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियो के मध्य किया गया है। जनपद मे कोई भी व्यक्ति इस संकट की घडी मे पका भोजन/सूखा राशन से वंचित नही है। जनपद मे नियमित खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत माह जुलाई में 236050 राशन कार्ड लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया गया है। शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-02 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित नही है। अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 766 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 210 वाहन सीज किये गये है तथा 2356 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 511 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1171 गिरफतारी की गयी है।
जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 11775 नमूना लिया गया, जिसमे से 10491 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 1284 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 301 है, जिसमे से 194 मरीज ठीक हो गये तथा 08 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 99 मरीज का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!