Sultanpur

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो राजेश राजभर का जिलाध्यक्ष रामेन्द्र ने समर्थकों के साथ किया स्वागत

 

सुल्तानपुर। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर के जिले में पहुंचने पर भाजयुमो के पदाधिकारियों ने उनका अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर लखनऊ से वाराणसी जाते समय पयागीपुर चौराहे पर रुके वहां पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा समेत पदाधिकारियों ने राजेश राजभर का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की मजबूती है और यही कारण है कि मैं आज यहाँ व्यक्तिगत मिल कर आप सभी का आभार व्यक्त करने आया हूँ। जिस तरह आप सभी ने इस महामारी के दौरान भोजन वितरण, पैदल यात्रियों के रख रखाव करके इंसान का धर्म निभाया, काविले तारीफ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजयुमो के किसी भी कार्यकर्ता को इस दौरान मेरे किसी भी सहयोग की आवश्यकता हो मुझे तुरंत संपर्क करे आप सब के लिए दिन रात सतत उपस्थित रहूँगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल,संदीप सिंह सोनू भी उपस्थित रहे। भाजयुमो सुल्तानपुर से चंदन नारायण सिंह, अभिनव सिंह,मीडिया प्रभारी प्रणीत बौद्धिक,सुनील यादव, मोहित तिवारी,आमोद विक्रम सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विनोद पाठक/ निर्वाण टाइम्स/ सुल्तानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!