Gorakhpur

गोरखपुर:- नागरिकता संसोधन बिल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान चलाया

पंकज मोदनवाल की विशेष रिपोर्ट…

•• दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह एवं पूर्व भटहट मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र के अगुवाई मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

•• भटहट ब्लाक अंतर्गत कई गावों मे नागरिकता संसोधन बिल को लेकर भाजपा ने जागरूकता अभियान चलाया

पिपराईच विधानसभा के भटहट मण्डल के अंतर्गत राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह व भटहट के पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मिश्र के संग इन गांवो में जंगल हरपुर, जंगल सखनी, जैनपुर , करमहा बुजुर्ग, आदि गाँवो मे जाकर जनसंपर्क और संगोष्ठी कर नागरिकता संसोधन बिल को लेकर पत्रक देकर किया जागरूक।ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह व भटहट पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया की नागरिकता कानून का उद्देश्यो एव कारणों मे स्पष्ट किया गया है। की ऐसे शरणार्थीयों को जिन्होंने 31 दिसंबर2014 की निर्धारित तारीख तक भारत मे प्रवेश कर लिया है।उनके नागरिकता संबंधित विषयों के लिये एक विशेष विधायी व्यवस्था बनाई गई हैं। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दे हम सब साथ मिलकर नागरिकता बिल संसोधन का स्पोर्ट करे। और उन्होंने कहा कि यह बिल नागरिकता देने का है न कि नागरिकता लेने का।

जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नित्यानंद पाण्डेय, राजेन्द्र प्रजापति, सोनू गुप्ता, प्रभुनाथ प्रजापति, अनिल सिंह, हरिनारायण गुप्ता , अविनाश गुप्ता, ध्यान चन्द्र गुप्ता,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!