जयंत श्रीवास्तव जिला महामंत्री गोरखपुर, संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष महराजगंज बनाये गए

जयंत श्रीवास्तव जिला महामंत्री गोरखपुर, संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष महराजगंज बनाये गए
कार्यकर्ताओ ने दी बधाई
गोरखपुर(विनय तिवारी)।भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी अपने संगठन को विस्तार करने में लगी हुई है ।इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला मीडिया प्रभारी ने गोरखपुर से जयंत श्रीवास्तव को युवा मोर्चा का जिला महामंत्री और महाराजगंज जनपद का संजय कुमार गुप्ता को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।और यह आशा व्यक्त की है। जयंत श्रीवास्तव और संजय गुप्ता अपने अपने जिलों में भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग देंगे ।और सामाजिक कार्यों को करते हुए संगठन को भी मजबूत बनाएंगे साथ ही पत्रकार वार्ता में महाराजगंज के मनोनीत जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता व गोरखपुर के जिलामंत्री जयंत श्रीवास्तव ने कहा संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है। उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। संगठन को जिला से लेकर गांव स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया जायेगा। मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई दी गई। बधाई देने वालो में गोरखपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नन्हेलाल, सन्तोष शर्मा, शनि सिंह, चन्दन,आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।