Jaunpur

जौनपुर : पुरानी रंजिश को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां

संवाददाता : जेपी यादव

बरसठी/जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनापुर गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई जिसके चलते पुरे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में घटनास्थल से तीन खोखे मिले। आरोपित युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव के सत्य प्रकाश पांडेय उर्फ झुन्नू व पड़ोसी विशाल पांडेय से करीब साल भर पहले भूमि विवाद हुआ था। दोनों परदेश रहते हैं। लॉकडाउन होने की वजह से इस समय घर दोनों गांव आए हैं। रात करीब आठ बजे विशाल पांडेय अपने दरवाजे पर मां रीता देवी व भाई शिवम के साथ बैठा था। आरोप है कि उसी समय दूसरे पक्ष के लोग धमक पड़े। पुराने विवाद को लेकर कहासुनी करते हुए सत्य प्रकाश ने तमंचे से पांच गोलियां दागी। संयोग से गोली किसी को लगी नहीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गये। घटना की सूचना यूपी-112 पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में घटनास्थल से तीन खोखे मिले। थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने भी मौका मुआयना किया। आरोपित सत्य प्रकाश को हिरासत में लेकर थाने आए। कहा फायरिग किए जाने की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!