जौनपुर : राजीव केसरी ने मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट निधन पर जताया शोक

संवाददाता : सूरज विश्वकर्मा
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) मुंगरा बादशाहपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजीव केसरी लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। जानकारी के अनुसार उन्होंने सोमवार सुबह 10:44 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थि ने इसकी पुष्टि की।
मालूम हो कि सीएम योगी के पिता को लीवर और किडनी की समस्या थी। दिक्कत बढ़ने पर बीते 13 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ. विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। शोक व्यक्त करने में राजेश कुमार श्रीवास्तव ,राम नारायण साहू, प्रमोद कुमार, घनश्याम दास व श्यामसुंदर दुबे आदि लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक प्रकट किया।