Jaunpur

जौनपुर : सारे जतन बेकार रेड जोन की ओर बढ़ा जौनपुर

जौनपुर। कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद लंबे समय तक ऑरेंज जोन में रहने वाला जौनपुर अब तेजी से रेड जोन की ओर बढ़ रहा है। जनपद में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक एक मौतें हो चुकी हैं। मौत ने प्रशासनिक अमले को हिला कर रख दिया है। प्रवासी मजदूरों का लगातार आना ग्रामीण इलाकों में जारी है, यह भीड़ कब तक आएगी यह कुछ कहा नहीं जा सकता है। जिले में लाखों मजदूर होम क्वॉरेंटाइन किये है जबकि बाहर से आने जाने वाले हजारों मजदूर अपने घरों को जा चुके है। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है जिसके कारण तेजी से रेड जोन की ओर बढ़ रहा है। अब तक कोरोना के 1 मरीज की मौत हो चुकी है। 11 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 35 कोरोना के पॉजिटिव सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कुल 47 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए।केंद्र सरकार हर जिले की हर हफ्ते रिस्क प्रोफाइल पर रेड जोन घोषित करती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राज्य सरकारों को रेड ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में समय.समय पर जानकारी दी जाती है। जौनपुर को अभी ऑरेंज जोन में ही रखा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों ने चिंता बढ़ाई है। सभी की जांच पर जोर दिया जा रहा है। होम क्वॉरेंटाइन लोगों की निगरानी कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!