Sultanpur

देश को समृद्धिशाली एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है: वाईपी सिंह

सुलतानपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री वाई .पी. सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इसौली विधानसभा के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य देश को एक समृद्धिशाली एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है। ऐसा भारत बनाना है जिसमें पूरी दुनिया चुनौतियों को पार पाने के लिए भारत की तरफ देखेगी। भारत ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए विश्व के विकसित व नामचीन देशों को क्लोरोक्वीन दवा देकर जता दिया कि भारत सभी को मदद करता है।उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लोकल प्रोडक्ट को मल्टीनेशनल प्रोडक्ट बनाना होगा।

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री वाई .पी. सिंह ने विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। यह अभियान स्थानीय उद्यमियों व व्यवसायों को मजबूत बनायेगा। आत्मनिर्भर भारत कोविद-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में आधुनिक भारत की पहचान बन रहा है। केन्द्र सरकार ने सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योगों के कल्याण एवं रोजगार सृजन करने हेतु 3 लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कोरोना संक्रमण से देश के गांव गरीब मजदूर व किसानों की मदद करने हेतु 1.70 लाख करोड़ रूपये की घोषणा की है।इसके तहत 8.70 करोड़ किसानों को पीएम कृषि सम्मान निधि की अग्रिम किस्त दी गयीं। 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारको के एकाउंट में 500-500 रूपये की तीन किश्ते दी गयी। 8 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये गये। इस योजना को आगे तीन महीने के लिए बढ़ाया गया।3 करोड़ दिव्यांगो, विधवाओं और बुजुर्गों को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी गयी।गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों व प्रवासी मजदूरों को नवम्बर माह तक प्रति माह मुफ्त राशन मिलेगा। 3 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2 लाख करोड़ का रियायती ॠण दिया जायेगा। 1 लाख करोड़ रूपये का एग्री इंफ़्रास्ट्रक्चर फंड किसानों के हित में मील का पत्थर साबित होगा।
आज हम दुनिया की पांचवी अर्थव्य है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने भी इसौली विधानसभा के वर्चुअल कार्यकर्त्ता सम्मलेन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं 31 जुलाई को दिशा बैठक में शामिल होने आ रही हूँ। उन्होंने बूथ अध्यक्षों व मण्डल अध्यक्षों का आह्वान किया कि आप लोग मुद्रा योजना व सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग के माध्यम से जो प्रवासी मजदूर व अन्य लोग रोजगार करना चाहते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन द्वारा किये गए संगठनात्मक व सेवा कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसौली विधानसभा के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, रामभवन मिश्रा, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे बजरंगी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, , गांधी सिंह, बबिता तिवारी, रामेन्द्र प्रताप सिंह, काली सहाय पाठक आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!