Ayodhya

पत्रकार पर हुए हमले की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने की निन्दा

अयोध्या :- भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकार अर्नव गोस्वामी पर हुए हमले की निंदा करता है। महासंघ इस हमले को आम आदमी की आवाज पर कुठाराघात की संज्ञा दी है।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार अर्नव गोस्वामी पर हुए हमले पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि यह हमला देश के चौथे स्तंभ पर हमला है।यह हमला आम आदमी की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि लोग सत्य सुनना और देखना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि आए दिन पत्रकारों पर हमले किए जाते हैं।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार किसी का दुश्मन नहीं होता है।मीडिया उसको सामने लाना चाहती है जो मानवता के लिए दुश्मन हैं। लेकिन इसके बावजूद जिनके अंदर सत्य सुनने और देखने की क्षमता नहीं होती, वह अपराध के सहारे आम आदमी की आवाज को रोकने का असफल प्रयास करते हैं।
जिला उपाध्यक्ष अम्बिका मिश्र ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इस हमले की घोर निन्दा करता है।महासंघ यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष आरडी तिवारी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मीडिया पर हमला करने वालों के खिलाफ महासंघ सड़क से संसद तक आंदोलन करने को तैयार है।
पत्रकार पर हुए हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संगठन के जिला महासचिव सूर्य कुमार मिश्र ने कहा कि मीडिया पर हो रहे हमले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं जिला सचिव राजेन्द्र पाठक व रमानिवास पाण्डेय ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार पर किया गया हमला निंदनीय है।
पत्रकार पर हुए हमले की निन्दा करने वालों में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला संयोजक अरुण पांडे, विजय पाठक, दिनेश जायसवाल, रामकलप पांडे, राजेन्द्र पाठक, राजेश उपाध्याय, वेद प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामेन्द्र चतुर्वेदी, राजेश तिवारी,राज नरायण पाण्डेय, केके शुक्ला, राकेश यादव, सुरेश सिंह बाबा, रमेश यादव, विजय यादव, वेद प्रकाश, सत्यनारायण तिवारी, मंसाराम, शिवकुमार तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्र, राकेश मिश्रा, उमाकांत विश्वकर्मा, रामजी दूबे, राहुल कुमार दूबे व केएस मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!