Sultanpur

पीएम का आत्मनिर्भर भारत का विजन भारत को हर क्षेत्र में मजबूती देगा: जय प्रताप सिंह

 

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मंत्री मीडिया से हुए रूबरू

सुलतानपुर (विनोद पाठक)। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर अभियान न केवल कोविद-19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बना रहा है। पीएम का आत्मनिर्भर भारत का विजन भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगा।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि
शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की खूबियाँ गिनाते हुए कहा “वोकल फार लोकल” एण्ड “मेक इट ग्लोबल” को अपनाने से ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत विश्व स्तर पर नई ऊँचाईयों को छूने में सफल होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आत्मनिर्भर अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है। दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के हित में कई कदम उठाए गये है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर अभियान के तहत केन्द्र सरकार ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रूपये की आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की। इसके साथ गांव व गरीब का विशेष ध्यान रखते हुए 1 लाख 70 हजार करोड़ रूपये की पीएम गरीब कल्याण योजना की घोषणा की। किसान सम्मान निधि एवं महिला जनधन खातों में 500-500 रूपये की तीन किश्ते तथा उज्जवला योजना के तहत 8.19 करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये गये। इसके अलावा बुजुर्गों, विधवाओं , दिव्यांगो को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी गयीं। स्वास्थ मंत्री ने बताया कि 80 करोड़ गरीबों व प्रवासी मजदूरों को नवम्बर तक मुफ्त खाद्यान्न दिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रुपए दिए गये है। ग्लोबल टेंडर पर रोक लगाते हुए 200 करोड़ रूपये तक के सरकारी टेंडर स्थानीय लोगों को दिये जायेगे। “वन नेशन वन कार्ड” योजना लागू होने से गरीब देश में कही भी अनाज प्राप्त कर सकेगा।इसी तरह एक राष्ट्र एक बाजार लागू होने से किसान अपना उत्पाद देश में कही भी बेच सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी सरकार ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि किसानों की मजबूती के लिए 2.50 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड बनाने , एग्री इंफ़्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख करोड़ रुपए एवं मनरेगा में 40 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि खर्च की जायेगी। इसके अतिरिक्त रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का बढावा, पीपीपी माडल पर अन्तराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण होगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य बढाने के साथ कई फैसले किये है। उन्होंने कहा देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए .वर्मा ने की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, संजय सिंह उपस्थित रहें। वर्चुअल प्रेस वार्ता को होस्ट आईटीसेल के जिला संयोजक मनोज कुमार मौर्य एवं सह संयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!