Lakhimpur-khiri

बार्डर से नेपाल पहुंचे 2537 नेपाली नागरिक,383 भारतीय पहुंचे अपने घर

 

गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद यादव व चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट ने एसएसबी जवानों की मदद से नेपाली नागरिकों को क्रास कराया बार्डर

पलियाकलां-खीरी(धीरज गुप्ता/एस.पी.तिवारी) देश के विभिन्न प्रदेशों से गौरीफंटा बॉर्डर होते हुए नेपाल पहुंच रहे नेपाली नागरिकों की संख्या में अब गिरावट आनी शुरू हो गई है।मंगलवार को पलिया होते हुए 2537 नेपाली नेपाल भेजे गये। जबकि 383 भारतीय नेपाल सीमा पार कर भारत पहुंचे।लॉक डाउन के बाद से देश के विभिन्न प्रदेशों में काम कर रहे मित्र राष्ट्र नेपाल के नागरिक अपने देश नेपाल के लिए लगातार हजारों की संख्या में गौरीफंटा बॉर्डर पहुंच रहे हैं।भारत नेपाल के अन्य कई बॉर्डर खुले होने के बावजूद भी गौरीफंटा बॉर्डर पर रोजाना तीन हजार से लेकर पांच हजार तक नेपाली नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी था।अब गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली।तड़के सुबह पलिया से गौरीफंटा बॉर्डर पर 2537 नेपाली नागरिक पहुंचे जिन्हें कोतवाल रमेश चंद यादव व चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट ने बॉर्डर क्रॉस करने दिया।वहीं नेपाल में फंसे 383 भारतीय नागरिक बसों पर सवार होकर पलिया शहर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!