Uttar Pradesh

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बादलपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

संजीव जायसवाल की रिपोर्ट..


गौतम बुद्ध नगर :- दादरी विधानसभा 62 के बादलपुर मंडल के बादलपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 52 वी पुण्यतिथि मंत्रों व उच्चारण के साथ पंडित रमेश जी ने किये जिला प्रतिनिधि भाजपा महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में बादलपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण कार्यक्रम करते हुए कार्यकर्ता


पुण्यतिथि समस्त भारत में एक समर्पण के रूप में मनाई गई वास्तव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने संघ से लेकर अपनी पार्टी के लिए जो बलिदान दिए हैं उन्हें आज भाजपा उनके कार्यों को एक समर्पण के रूप में याद कर रही है।

मात्र 51 वर्ष की उम्र में उनका स्वर्गवास हो गया था पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अनमोल विचार व अनमोल वचनों को याद किया गया उनके विचार व वचन वास्तव में हमें कुछ सिखाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक थे व संगठन में विश्वास करते थे। वह भारत को सिर्फ जमीन का टुकड़ा ही नहीं बल्कि जीता जागता एक महान राष्ट्र मानते थे युगो युगो से स्थापित भारतीय संस्कृति और सनातन विचारधारा को देश के लिए प्रगतिशील बताया और इसी सिद्धांत के जरिए एकात्म मानववाद विचारधारा प्रस्तुत किया जिसके जरिए प्रत्येक मानव के बिना किसी भेदभाव के जरिए कल्याण संभव है हमारा धर्म चाहे कोई क्यों ना हो लेकिन हमारी पहचान भारतीय है अपने इसी देश प्रेम के जरिए भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाया जा सकता है।

इस मौके पर बादलपुर गांव के सेक्टर 6 के तीनों बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। जिनमें प्रवीण नागर, नवीश पहलवान, आनंद भगत जी, भीम सिंह, वेदपालजी, रविंदर जी, गजेंद्र जी, महेश जी, पवन जी,शुभम अजब सिंह जी, विशाल गुर्जर, सुमित गुर्जर, फारूक अहमद, राजेश बादलपुर, मास्टर भगत सिंह, दीपक व काफी भाजपा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!