नेशनल

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 93 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 93 करोड़ के पार पहुंचा

नई दिल्ली (आरएनएस)। 24 घंटों के दौरान टीके की 50,17,753 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 93 करोड़ (93,17,17,191) के पार पहुंच गया। इसे 90,68,525 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। पिछले 24 घंटों में 24,963 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,32,25,221 है।
परिणामस्वरूप भारत का रिकवरी दर इस समय 97.96 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।
लगातार 103 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 21,257 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
इस समय सक्रिय केसलोड 2,40,221 है, जो 205 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.71 प्रतिशत हैं। देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,85,706 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 58 करोड़ से अधिक (58,00,43,190) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.64 प्रतिशत है, जो पिछले 105 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.53 प्रतिशत है। वह भी पिछले 39 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 122 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!