Uncategorised
मुम्बई,डॉ योगेश दुबे ने की अपने जन्मदिन पर शांति और भाईचारे की कामना

डॉ योगेश दुबे ने की अपने जन्मदिन पर शांति और भाईचारे की कामना
रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय
मुंबई : उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित डॉ योगेश दुबे ने आज अपना जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। बोरीवली पूर्व स्थित उनके कार्यालय में सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ योगेश दुबे ने कहा कि देश आज कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अपने जन्मदिन पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि देश में भाईचारा , अमन और शांति कायम हो। राष्ट्रीय एकता और अखंडता मजबूत हो। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देशवासियों को एकजुट होकर अलगाववादियों और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। राष्ट्रधर्म हमारा सबसे बड़ा मजहब है और हमारी एकता, राष्ट्र की शान है।