Uncategorized

मुंबई,शिक्षक सेना की.राज्यस्तरीय कार्यकारिणी सभा संपन्न

शिक्षक सेना की.राज्यस्तरीय कार्यकारिणी सभा संपन्न

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना की राज्यस्तरीय सभा मुलुंड पूर्व स्थित वामनराव मुरांजन विद्यालय के सभागृह में संपन्न हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ज.मो.अभ्यंकर(प्रातांध्यक्ष शिक्षक सेना एवं उपाध्यक्ष महाराष्ट्र अल्पसंख्यांक आयोग) ने की।इस अवसर पर चिंतामण वेखंडे,नितीन चौधरी,शिवाजी शेंडगे,ज्ञानेश्वर म्हात्रे,अजित चव्हाण,मुकेश शिरसाठ,प्रा.नरेंद्र लखाडे,मानसी चाळके,डॉ. गोविंद काळे आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन प्रांताध्यक्ष द्वारा किया गया।तत्पश्चात
प्रत्येक जिला अध्यक्ष ने अपने कार्य की जानकारी दी।अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में मंजूर किए गए।महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना के अधिवेशन, टी.ई.टी.परीक्षा,पुरानी पेंशन अधिकार योजना पर भी अध्यक्ष ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद नाईक,दिनेश गायकवाड,सुरेश चव्हाण,मुरलीधर मोरे,हरीश भट,नागोराव तायडे,छाया कोळी,प्राची घाग,व्यंकटेश अय्यर एवं अल्पसंख्यांक सेल के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से प्रयास किया। सूत्र संचालन मुरलीधर मोरे तथा आभार प्रदर्शन अजित चव्हाण ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button