Uncategorised

मुम्बई : प्रवासी मजदूरों को शेल्टर और भोजन नितांत आवश्यक – कृपाशंकर सिंह

संवाददाता : एसपी पांडेय

मुंबई : लाकडाउन के बावजूद बांन्द्रा स्टेशन पर उमडी हजारों प्रवासी मजदूरों.की भीड़ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 3 मई तक के लाकडाउन का सख्ती के साथ पालन करना अत्यावश्यक है। परंतु लाकडाउन के कारण बेरोजगार हो चुके मजदूरों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या शेल्टर औंर भोजन की है।उन्होंने कहा कि इस दिशा में केंद्र औंर राज्य सरकारोँ के साथ साथ सामाजिक संगठनों औंर सक्षम लोगों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद अनेक जरूरतमंद लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे लोगों के पास राशन कार्ड नहीं होने से सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है। हर मजदूरों तक मदद पहुंचनी आवश्यक है।कृपाशंकर सिंह ने प्रवासी मजदूरो से अफवाहों औंर भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा रखना चाहिए।सरकार को राशनकार्ड का भेदभाव किए बिना सभी मजदूरों को 6 महिने तक मुफ्त राशन देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!